देशबड़ी खबर

दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में भी कांपी धरती

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में भी झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके चीन और पाकिस्तान तक महसूस किए गए हैं।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के डोडा में था। इसकी गहराई जमीन से 6 किलोमीटर अंदर थी. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 थी। श्रीनगर से स्थानीय निवासी ने बताया कि भूकंप से स्कूल के बच्चे घबरा गए, दुकानों में जो लोग थे वे बाहर आ गए। पिछले हफ्ते भी ऐसा ही हुआ था। आज के झटके ज्यादा तेज थे। पिछले कई महीनों से लगातार ये हो रहा है।

इससे पहले मार्च में भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 थी. भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में था। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button