देश

आय से अधिक संपत्ति के मामला, सतर्कता ब्यूरो के समक्ष पेश हुए पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आय से अधिक संपत्ति के मामले में मंगलवार को मोहाली में सतर्कता ब्यूरो के समक्ष पेश हुए। ब्यूरो चन्नी के खिलाफ उनकी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की जांच कर रहा है। चन्नी को इससे पहले अप्रैल में इस मामले में ब्यूरो द्वारा तलब कर पूछताछ की गई थी।

सूत्रों ने बताया कि ब्यूरो चन्नी, उनके परिवार के सदस्यों तथा सहयोगियों की कथित रूप से आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले की जांच कर रहा है। ऐसा माना जाता है कि ब्यूरो ने चन्नी की संपत्ति के बारे में एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसकी तुलना कांग्रेस नेता द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले संपत्ति के ब्योरे से की जाएगी। ब्यूरो ने मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया था। चन्नी ने आरोपों को खारिज करते हुए सतर्कता ब्यूरो की जांच को ‘‘पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित’’ बताया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button