उत्तर प्रदेशलखनऊ

विकास कार्यों के साथ सीएम योगी के हाथों मिलेगी हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों मंगलवार को बाढ़ बचाव, पेयजल समेत 2604 करोड़ रुपये की 727 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। इस अवसर पर जिले में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सीएम योगी सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर हेल्थ एटीएम का भी लोकार्पण करेंगे। शिलान्यास-लोकार्पण का यह कार्यक्रम अपराह्न चार बजे से रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में जनसभा के साथ होगा।

उल्लेखनीय है कि 4 जून को भटहट सीएचसी पर आयोजित समारोह में सीएम योगी ने भटहट समेत सहजनवा, पाली, हरनही व बांसगांव सीएचसी पर पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) का लोकार्पण किया था। इसके पहले 6 मार्च को उन्होंने जंगल कौड़िया और खुटहन सीएचसी को पीकू की सौगात दी थी।

इन सभी पीकू की स्थापना हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के कॉरपोरेट एनवायरमेंट रिस्पांसिबिलिटी (सीईआर) फंड से कराई गई है। 4 जून के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया था कि पीकू वाले सभी सीएचसी पर हेल्थ एटीएम भी लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगवाने की सरकार की पहल पर इंडस टॉवर लिमिटेड गुरुग्राम, हरियाणा ने सहयोग का कदम बढ़ाते हुए दस स्वास्थ्य केंद्रों पर कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड से 10 हेल्थ एटीएम की व्यवस्था की है। देवरिया, महराजगंज और गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय गोरखपुर में हेल्थ एटीएम स्थापित किया जा चुका है। सात सीएचसी भटहट, सहजनवा, जंगल कौड़िया, पाली, चौरीचौरा, खुटहन, हरनही में हेल्थ एटीएम का लोकार्पण मंगलवार, 20 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा।

बाढ़ से होगा बचाव, गांव-गांव, घर-घर मिलेगा शुद्ध पेयजल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 जून को गोरखपुर में 2427.63 करोड़ रुपये के 692 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 176.83 करोड़ रुपये के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में जल निगम (ग्रामीण) की 623 परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। गांव-गांव, घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने वाली इन परियोजनाओं पर 2427 करोड़ 63 लाख 11 हजार रुपये खर्च होंगे।

पेयजल की इन परियोजनाओं का लाभ जनपद के ग्रामीण इलाकों को आच्छादित करने वाली पिपराइच, गोरखपुर ग्रामीण, चौरीचौरा, कैम्पियरगंज, बांसगांव, खजनी, चिल्लूपार, सहजनवा विधानसभा क्षेत्र की जनता को मिलेगा। समारोह में मुख्यमंत्री बाढ़ खंड, ड्रेनेज खंड, बाढ़ खंड-2 द्वारा कराए गए राप्ती, घाघरा, रोहिन व गुर्रा नदी से संबंधित बाढ़ बचाव के कई कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान संकेत राजकीय मूक बधिर विद्यालय गोरखपुर में विद्यालय भवन व आवासीय भवन, तीन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में भवन, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में छात्रावास, गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स स्टेडियम (पैवेलियन) का लोकार्पण भी सीएम योगी करेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button