उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

बेलहर ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में सोशल आडिट हुई सम्पन्न

संतकबीरनगर। सोमवार को बेलहर ब्लाक क्षेत्र के गांव कोलकी चमरसन,कूड़ी मनमन,किठिउरी, करमाखुर्द,खटियावां में सोशल आडिट टीम ने वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन करने के बाद खुली बैठक आयोजित किया। बेलहर कला ब्लाक क्षेत्र के गांव बीआरपी सुनील,अरविंद मिश्रा, सरोज सोनी,महेंद्र प्रताप,उत्तम चन्द्र कोलकी चमरसन में खुली बैठक में ग्रामीणों से पूछताछ की। इस दौरान बताया गया कि आबादी 2400 है 45 आवास में 14 पूर्ण पाए गए। मनरेगा जाब कार्ड धारकों 500 है जिसमें 150 सक्रिय हैं। सात कामों में 677348 का एकाउंट खर्च किया गया। इस दौरान मानव दिवस 3180 का सृजन किया गया।

इस दौरान ग्राम प्रधान विश्वनाथ निषाद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।बीआरपी चन्द्र प्रकाश,चिन्ता देवी, रमेश चन्द्र, श्यामलाल,गंगाराम ने कूड़ी मनमन पंचायत भवन में खुली बैठक आयोजित की गई जिसमें बताया गया कि आबादी 3500 है जाब कार्ड धारक 673 में सक्रिय 408 जाब कार्ड धारक हैं। इस दौरान 29 आवासों में 3 अपूर्ण मिले।इस दौरान ग्राम प्रधान शमसुन्निसां,हमीदुल्लाह,हरिलाल,अब्दुल्लाह, राम किशुन,अमोद नायक,राम प्रकाश,रोहित,जनार्दन, फूलमती,मालती आदि मौजूद रहे।बीआरपी देवेन्द्र,अनुराधा सिंह,राम उजागिर,फूलचंद,कय्यूम ने किठिउरी पंचायत भवन में खुली बैठक आयोजित की गई। जिसमें बताया गया कि गांव की आबादी 1800 है जाब कार्ड धारक 350 में 150 जाब कार्ड धारक सक्रिय हैं। छः काम हुए हैं और छः आवास दिए गए हैं जो कि पूर्ण हैं।

इस दौरान ग्राम प्रधान चन्द्रावली, ग्राम पंचायत सचिव पंकज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बीआरपी संतदेव, शैल कुमारी, विजय बहादुर, मजनू, जयप्रकाश ने खटियावां पंचायत भवन में खुली बैठक कर ग्रामीणों से पूछताछ की। इस दौरान बताया गया कि गांव की आबादी 2300 है गांव में कुल जाब कार्ड धारकों की संख्या 324 और सक्रिय जाब कार्ड धारकों की संख्या 175 है दस काम हुए हैं और मजदूरी के रूप में 568497 रूपये खर्च किए गए। इस दौरान ग्राम प्रधान पार्वती देवी,रोजगार सेवक धर्मेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

बीसैक खलीलाबाद, मनोज पाठक,फूलचंद,सत्यभामा,दिनेश प्रकाश ने कर्मा खुर्द पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ खुली बैठक कर वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान बताया गया है गांव की आबादी 4200 है जिसमें कुल 292 जाब कार्ड धारकों में 175 जाब कार्ड धारक सक्रिय हैं। चार आवास दिए गए हैं जो कि पूर्ण हैं। तीस काम हुए हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान सत्येंद्र कुमार,धनपत शर्मा अध्यक्ष,अंकित यादव पंचायत सहायक,रोजगार सेवक संदीप कुमार,राम किशोर,महेंद्र चौधरी,अछीबर दास,मलखू,बर्षती,सुनील,दिलीप,सुग्गा,गीता,लक्ष्मी देवी,केयर टेकर सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button