उत्तर प्रदेशकन्नौज

मानकों को ताक पर रख जिला पंचायत ने जारी किया नवीन पशु बाजार का लाईसेंस

सड़क पर लग रहा पशु बाजार, हो रहे हादसे

गुरसहायगंज ( कन्नौज )। ग्राम मझपुर्वा के मुख्य मार्ग के किनारे पर लगाये जाने वाले नवीन पशु बाजार से सड़क पर प्रत्येक बाजार दिवस को भीषण जाम लग रहा है। सड़क पर लगे जाम के कारण एक पशु व्यापारी ट्रेक्टर की चपेट मे आकर घायल हो गया । जिसे उपचार के लिये निजी स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया है कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझपुर्वा मे जिला पंचायत कार्यालय के आदेश पर 15 जून से नवीन पशु बाजार लगवाना शुरू किया गया है। बाजार के लिये भूमि का क्षेत्रफल काफी संकुचित होने के कारण पशु व्यापारी व किसानो को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। उधर नवीन पशु बाजार मे उचित स्थान न मिलने के कारण सैकडों व्यापारी व किसान मजबूरी वश मझपुर्वा स्थित जीटी रोड वाया इन्द्रानगर तिर्वा रोड पर अपने अपने पशु लेकर खड़े हो रहे हैं। जिससे प्रत्येक बाजार दिवस सोमवार तथा गुरुवार को सड़क पर सुबह से ही भीषण जाम लग रहा है।

सोमवार की दोपहर कस्बा गुरसहायगंज निवासी पशु व्यापारी दिलशाद खां उम्र लगभग 48 वर्ष ट्रेक्टर की चपेट मे आकर गम्भीर रुप से घायल हो गया । जिसे उपचार के लिये निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है । वहीं तिर्वा रोड से जीटी रोड की ओर मरीज को लेने जा रही 108 एबुलेंस जाम मे काफी देर तक फंसी रही । वहीं रास्ते से गाड़ी निकालने के विवाद को लेकर ग्राम डुंडवाबुजुर्ग व मझपुर्वा के ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुई । कुछ लोगों ने दोनो पक्षो को समझा बुझाकर शांत कराया।

विदित हो कि जिला पंचायत कार्यालय के अधिकारियों ने समुचित व्यवस्था होने के बावजूद डेढ़ सौ वर्ष पुराने मुरादगंज स्थित मवेशी बाजार को अचानक बंद करा दिया है । मानक के विपरीत मझपुर्वा मे सड़क किनारे नवीन पशु बाजार लगवाकर व्यापारियों व किसानो को मुसीबत मे डाल दिया है । बाजार संयोजक का कहना है कि उनके पास बाजार लगाने के लिये पर्याप्त स्थान है कहीं कोई सड़क पर जाम की स्थित नहीं है । उधर मानक के विपरीत नवीन पशु बाजार लगवाये जाने के कारण किसान संगठनो व ग्रामीणों मे जिला पंचायत कार्यालय के अधिकारियों के खिलाफ रोष व्याप्त है । मारपीट व झगड़े के मामले मे मझपुर्वा चौकी प्रभारी तरुण सिंह भदौरिया का कहना है कि उन्हे नवीन पशु बाजार मे मारपीट व झगड़े की कोई सूचना नहीं मिली है यदि कोई सूचना मिलती है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल मे लायी जायेगी I

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button