उत्तर प्रदेशगोरखपुर

योग को अपनाने का लो संकल्प, स्वस्थ रहने का यही है विकल्प: डा रीना यादव

गोरखपुर। डा रीना यादव बी. डी. एस प्रवक्ता पूर्वाचल इंस्टीट आफ डेन्टल साइंसेज ने योग दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मै योग से प्राप्त होने वाले लाभ के प्रति लोगो को जागरुक करते हुए अनुरोध करती हूं कि योग को अपनायें और जीवन को बेहतर बनायें। उन्होंने बताया कि योग मनुष्य को प्रकृति द्वारा दिया गया एक बहुत ही महत्वपूर्ण और अनमोल उपहार है। डॉ रीना यादव ने योग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि योग शब्द का अर्थ “एकत्व” होता है। यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक होता है।

योगासन शरीर और मन को स्वस्थ रखने की प्राचीन भारतीय प्रणाली है। योग हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। योग के माध्यम से न केवल बीमारियों का निदान किया जाता है बल्कि स्वयं के अन्दर एक नयी चेतना का संचार होता है। आज लोग मन और शरीर तनाव, प्रदूषण एवं भाग दौड़ भरी जिन्दगी के कारण रोगग्रस्त होते जा रहे है। योग के ही माध्यम से मन एवं आत्मा के बीच सन्तुलन प्राप्त किया जा सकता है। योग व्यक्ति के अन्दर सकारात्मकता उत्पन्न करके नकारात्मकता का नाश करता है। उन्होंने कहा कि “योग धर्म नही विज्ञान है इसमे शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विधान है।

योग मनुष्य को न केवल मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में सहायता करता है बल्कि आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने मे भी सहायता करता है। योग के माध्यम से कोई भी व्यक्ति पूर्ण रूप से निरोगी रह सकता है। तथा सफल स्वस्थ्य एवं शांतिपूर्ण रूप से अपने जीवन का निर्वाहन कर सकता है। उन्होंने आगे बताया कि योग तनाव मुक्त करने का एक समृद्ध स्रोत है यह अच्छे स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए व्यायाम का सबसे अच्छा मंच है। योग शरीर मे ऊर्जा को बढाने मे मदद करता है। हम सभी को अपने बेहतर स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए प्रतिदिन योग करना चाहिए। डॉ रीना यादव ने लोगों से अपील की है कि योग को अवश्य अपनाये और अपनी मानसिक, भौतिक, आत्मिक, और आध्यात्मिक सेहत मे सुधार लाएँ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button