उत्तर प्रदेशगोरखपुर

योग है जीवन का सार: योगाचार्य प्रमोद यादव

गोरखपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविधालय के द्वारा मंगलवार को योग कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय पर सुबह 11:00 बजे प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमोद यादव योगाचार्य गोरखपुर तथा विशिष्ट अतिथि अंजली गुप्ता योगाचार्य उपस्थित रहे । योगाचार्य प्रमोद यादव ने योग के विभिन्न आसनों जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, कटिचक्रासन, त्रिकोणासन, वीरभद्रासन, भुजंगासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रमरी ,प्राणायाम व अन्य आसनों पर प्रकाश डालते हुए उन से होने वाले लाभ के विषय में बताया तथा स्वयं अपने अभ्यास करके स्वयंसेवकों को इसे प्रतिदिन करने के लिए अनुरोध किया।

विशिष्ट अतिथि अंजली गुप्ता योगाचार्य गोरखपुर ने सूर्य नमस्कार पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उसके आसनों को अभ्यास करने के तरीकों को बताया तथा स्वयं सूर्य नमस्कार करके स्वयंसेवकों को दिखाया और कहा कि अगर आप इसे प्रति दिन करते हैं तो इससे आपका तन और मन दोनों संतुलित रहेगा और आप एक अच्छा जीवन यापन कर सकते हैं। आज के योग कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ० जितेंद्र कुमार कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना ने किया। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को मोमेंटो,अंगवस्त्र, तथा बैच पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम मे योगाचार्य डॉ विनय मल्ल ने अतिथियों अभिभावकों कर्मचारियों तथा स्वयंसेवकों को धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button