उत्तर प्रदेशगोरखपुर

मिनिस्टीरियल एसोसिएशन गोरखपुर क्षेत्र के तत्वाधान में आन्दोलन प्रर्दशन

गोरखपुर। बुधवार को मुख्य अभियन्ता, गोरखपुर क्षेत्र, लो०नि०वि०, गोरखपुर क्षेत्र के कार्यालय समक्ष मिनिस्टीरियल एसोसिएशन गोरखपुर क्षेत्र के तत्वाधान में आन्दोलन प्रर्दशन का आयोजन शासन द्वारा निर्धारित स्थानान्तरण नीति का पालन विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा है बल्कि विभागीय उच्चाधिकारी द्वारा स्थानान्तरण नीति को तोड़ मरोड़ कर समूह ‘ग’ के खण्डीय सहायकों का स्थानान्तरण मनमाने ढंग से किया जा रहा है तथा गोरखपुर क्षेत्रीय मुख्य अभियन्ता द्वारा समयोजन प्रक्रिया को लम्बित रखते हुए अद्यतन कार्यालय के सहायक के कहने पर मिनिस्टीरियल एसोसिएशन में फूट डालने की नियत से आदेश निर्गत किया गया है।

जनपद कानपुर में 05 खण्डीय सहायकों को कन्हैया लाल, अधीक्षण अभियन्ता द्वारा निलम्बित किया गया है। इसके विरोध में मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के श्री नन्दलाल जी, श्री रमेश कुमार वर्मा, श्री जन्मेजय पाण्डे, श्री अरूण कुमार सिंह यादव तथा नागेन्द्र पाल, श्री विजय कुमार, श्री अरूण चौधरी, श्री बृजेश लाल, श्री राजेश शुक्ला ने सभा को सम्बोधित किया आन्दोलन प्रर्दशन में देवरिया जनपद के अध्यक्ष मोहन वर्मा, कुशीनगर जनपद श्री प्रभु यादव तथा महराजगंज के सत्यदेव मद्वेशिया ने अपना विचार व्यक्त किया तथा दिनांक 30.06.2023 को प्रमुख अभियन्ता, लो०नि०वि०, लखनऊ में धरना प्रर्दशन हेतु चलने के लिए सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button