उत्तर प्रदेशलखनऊ

परिवहन मंत्री ने कांवड़ यात्रा के दौरान निगम बसों के सुरक्षित संचालन के दिये निर्देश

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने 04 जुलाई, 2023 से प्रारम्भ हो रहे श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत निगम बसों के सुरक्षित संचालन के सम्बंध में परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्री विभिन्न मंदिरों में जाकर आराध्य भगवान शिव जी को जल चढ़ाते हैं। परिवहन निगम उनके आवागमन के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार बसों की संख्या को निगमित करे।

मंत्री दयाशंकर सिंह ने परिवहन निगम के सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को क्षेत्रीय मुख्यालय पर कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिये और कहा कि यात्रा प्रारम्भ होने से समाप्त होने तक कन्ट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रहेगा तथा कन्ट्रोल रूम पंजिका मेनेटेन की जायेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रीय प्रबंधक/सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक सम्बंधित मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारियों द्वारा दिये निर्देशों के अनुसार कार्ययोजना बनाएं एवं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें।

मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि श्रावण मास के दौरान आगरा, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़ एवं सहारनपुर क्षेत्र के मार्ग मुख्य रूप से आच्छादित रहेंगे। उन्होंने कहा कि सम्बंधित जिला प्रशासन द्वारा जारी रूट डायवर्जन प्लान सभी क्षेत्रीय/सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकांे को मुख्यालय से प्रेषित किया जाय। साथ ही दूरभाष से भी उनको अवगत कराया जाय। निर्धारित डायवर्जन वैकल्पिक मार्ग पर ही बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाय। सभी क्षेत्रीय/सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संचालित होने वाली बसों के क्रू को काउंसिलिंग करके जानकारी दें कि निर्धारित मार्ग पर ही बसों का संचालन किया जायेगा। किसी प्रकार की अव्यवस्था होने पर क्रू के विरूद्ध कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाय।

मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के प्रारम्भ में हरिद्वार के लिए तीर्थयात्री अधिक संख्या में यात्रा करते हैं। हरिद्वार मार्ग पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय जिससे कि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की आवागमन में असुविधा न हो साथ ही लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर से वाराणसी एवं प्रयागराज हेतु भी यात्री अधिक संख्या में यात्रा करते हैं। इन मार्गों पर भी बसों के सुचारू एवं पर्याप्त संचालन की व्यवस्था सम्बंधित क्षेत्रीय प्रबंधक सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने स्टेशनों पर पेयजल, शौचालय की व्यवस्था के साथ-साथ उचित साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने बसों के अंदर भी साफ-सफाई की व्यवस्था उत्तम रखने को कहा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button