उत्तर प्रदेशलखनऊ

‘आलोक डिस्टर्ब करता है, क्यों न बीच से हटा दें हमेशा के लिए, …’ SDM ज्योति मौर्य संग मनीष दुबे की चैट

यूपी के बरेली में तैनात SDM ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम ही महीं ले रहा है। इस मामले में महोबा के होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे भी फंसते नजर आ रहे हैं। इस बीच ज्योति मौर्य के साथ अफेयर के साथ ही मनीष दुबे पर लगे गंभीर आरोपों की जांच पूरी हो चुकी है। इसमें मनीष दोषी पाए गए हैं। इस जांच के बाद मनीष दुबे पर एफआईआर के साथ ही निलंबन की सिफारिश की गई है। खबरों की मानें तो वॉट्सएप पर किए गए Chat में आलोक को रास्ते से हटाने की बात सामने आई है। एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने डीजी होमगार्ड से की शिकायत में हत्या की आशंका जताई थी।

हत्या की आशंका पर आलोक का कहना है कि पत्नी ज्योति मौर्य और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे मिलकर मेरी हत्या की योजना बना रहे हैं। ज्योति मौर्य और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे की सोशल मीडिया पर वायरल चैट सामने आने के बाद डीजी होमगार्ड ने मनीष दुबे के खिलाफ FIR की सिफारिश की है। पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य के साथ विवादों में घिरे मनीष दुबे पर आरोप है कि वे ज्योति के पति आलोक को रास्ते से हमेशा के लिए हटाने की साजिश रच रहे थे। फिलहाल, शासन कभी भी मनीष दुबे के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर सकता है।

वायरल चैट के मुताबिक, होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे एसडीएम ज्योति मौर्य को मैसेज लिखते हैं कि ”मैं ये कहना चाह रहा था कि क्यों ना बीच से उसे हटा दें हमेशा के लिए, जो बार-बार हम लोगों को डिस्टर्ब कर रहा है। इस पर ज्योति मौर्य लिखती है कि आलोक को। मनीष दुबे रिप्लाई करता है कि हां, कहानी खत्म कर दें उनकी”।

बता दें कि बरेली में तैनात एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक ने मनीष दुबे पर अपनी हत्या की साजिश का आरोप लगाया था। आलोक ने कहा था कि मनीष दुबे का ज्योति के साथ अफेयर चल रहा है। दोनों मिलकर उन्हें रास्ते से हटाना चाहते हैं। प्रयागराज के रहने वाले सफाईकर्मी पति आलोक की शिकायत पर डीजी होमगार्ड्स बीके मौर्य ने प्रयागराज के DIG होमगार्ड्स संतोष कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। डीआईजी की रिपोर्ट के आधार पर बीके मौर्य ने रिपोर्ट भेजी है।

मनीष दुबे की पत्नी के साथ भी मनीष के विवाद की बात सामने आई है। मनीष पर उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया था। विवादों के बीच मनीष का गाजियाबाद से महोबा ट्रांसफर कर दिया गया था। कारागार व होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति का कहना है कि डिप्टी कमांडेंट मनीष दुबे मामले की जांच पूरी हो चुकी है। जांच रिपोर्ट जल्दी ही सामने होगी। उन्होंने कहा कि वह लखनऊ से बाहर हैं, इस वजह से रिपोर्ट नहीं देख पाए हैं। लखनऊ पहुंचते ही रिपोर्ट देखकर जानकारी लेंगे और रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button