उत्तर प्रदेशदेवरिया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुज़ुर्ग व रिटायर्ड को किया सम्मानित

  • डॉ0 बलराम जायसवाल के नेतृत्व में बुर्जगों के घर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

भटनी-देवरिया। दिन बृहस्पतिवार को भाजपा नेतृत्व के निर्देश में चलाए जा रहें महा संपर्क एवं सम्मान पत्रक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भटनी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन डॉ बलराम जयसवाल के नेतृत्व में दर्जनों गांवों व नगर भटनी में संपर्क किया गया। जिसका शुभारंभ चांदपार चौराहे पर स्थित अमर खरवार को पत्रक देकर किया गया।

उसके बाद डॉ बलराम जयसवाल अपने कार्यकर्ताओं को लेकर साहोपार भिसादेई विश्वनाथ भगत जिनकी उम्र लगभग सौ वर्ष  है उनके घर पहुँच कर उनको सम्मान पत्रक देकर 9090902024 पर मिस्ड काल कर विश्वनाथ भगत ने भाजपा सरकार को अपना स्नेह और समर्थन दिया।

उसके बाद डॉ बलराम जयसवाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे भटनी नगर के पास स्थित विश्वामित्र मिश्रा के घर उनको सम्मानित करने के बाद देवघाट पहुचकर विनोद मिश्रा को सम्मान पत्रक देकर नोनापार गाँव पहुच कर बजरंगबली तिवारी एवं राम प्रवेश तिवारी को सम्मान पत्रक देकर मिस्ड काल कराने के बाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ भरहेचौराहा पहुच कर विजय कुमार शर्मा को सम्मान पत्रक देकर मिस्ड काल कराने के बाद कार्यक्रम का समापन किया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता जिला प्रतिनिधि भरत सिंह, विष्णु मिश्रा, हरिहर पासवान, अजय तिवारी, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ गत्ते गत्ते, गोरख यादव, शैलेन्द्र सिंह,शिव सरदार,  ग्राम प्रधान अवधेश गुप्ता, अनुराग सिंह, सुबोध तिवारी, संतोष तिवारी, विवेका कुशवाहा, टार्जन यादव के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button