उत्तर प्रदेशलखनऊ

नगर विकास मंत्री ने स्वयं नाली की सफाई एवं श्रमदान कर की नगर सफाई महाभियान की शुरूआत

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने कल प्रातः 08 बजे आशियाना के हिन्दनगर वार्ड के सेक्टर-डी स्थित मानसरोवर गुरूद्वारा साहिब के सामने की नाली को स्वयं फावड़े से सफाई एवं श्रमदान कर सभी 762 नगरीय निकायों में 14 से 21 जुलाई तक चलने वाले नगर सफाई महाभियान की शुरूआत की। इस दौरान लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त श्री इन्द्रजीत सिंह, क्षेत्रीय पार्षद सौरभ सिंह मोनू भी थे। श्री ए0के0 शर्मा के आह्वान पर आज प्रदेश के सभी 762 नगरीय निकायों में नगर निगमांें के महापौर, नगर पालिका परिषदों के चेयरमैन, नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं सभी वार्डों के पार्षदों के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्रों में नगर सफाई अभियान की शुरू की गयी।

नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा ने हिन्द नगर वार्ड के सेक्टर-डी में चारों तरफ घूमकर साफ-सफाई का निरीक्षण किया और स्थानीय नगरवासियों की समस्याओं को जाना। उन्होंने इस दौरान नाली की सफाई कर रहे सफाईकर्मी से फावड़ा लेकर नाली की सफाई की और नाली से सिल्ट व पत्थर के टुकड़े निकालकर सफाईकर्मियों को नाली की तलछठ सफाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्थानीय निवासियों को अपने घरों के साथ अपने आस पास के क्षेत्रों, सड़कों, पार्कों, नाले व नालियों को साफ सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि जितना अच्छा साफ-सुथरा एवं स्वच्छ व सुन्दर वातावरण होगा, उतना ही ज्यादा जीवन में खुशहाली होगी और बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से खाली जगहों पर पौध लगाने को भी कहा। सेक्टर-डी निवासी श्री ए0के0 सिन्हा के आवास के सामने हरे और नीले रंग के रखे डस्टबिन को उठाकर सूखे और गीले कचड़े को अलग-अलग रखकर कूड़ा गाड़ी को देने को कहा। लोग कूड़े का इधर उधर न फेके बल्कि डस्टबिन में डाले या कूड़ा गाड़ी को दें।

नगर विकास मंत्री ने सेक्टर-डी स्थित नेबरहुड पार्क में स्थापित शहीद भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस और चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर महापुरूषों का सम्मान किया। उन्होंने पार्क के माली ओमप्रकाश शर्मा को माला पहनाकर उनके कार्यों का सम्मान किया। पार्क में उन्होंने महापौर के साथ बेल, आम, जामुन, आंवला, सहजन के 05 पौधा रोपित कर वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित किया। पार्क में घूम रहे लोगों को उन्हांेने पार्क को सुंदर व स्वच्छ बनाये रखने तथा पार्क के रखरखाव हेतु आगे आने को भी कहा। उन्होंने कहा कि पार्क एवं उद्यान हमारे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को और बेहतर बनाये रखने का केन्द्र है। इनका संरक्षण बहुत जरूरी है।

नगर विकास मंत्री इस दौरान उस क्षेत्र में सफाई का कार्य कर रहे सफाई कर्मियों से भी मुलाकात की और उनकी समस्यायें भी जानी। उन्हें नियमित सफाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नगरीय अधिकारियों को बरसात में नाले व नालियों की तलछठ सफाई, कूड़ा स्थलों एवं गंदे स्थानों को साफ करने तथा नियमित कूड़ा उठान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जितना ही अच्छे से नाले नालियों की सफाई होगी, वैसे ही जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही लोगों को जलजनित बीमारियों एवं गंदगी से भी मुक्ति मिलेगी। मच्छरजनित बीमारियों डेगू, मलेरिया एवं संचारी रोगों भी दूर रहेगे।

उन्होंने कहा कि सभी नगरवासी अपने आसपास की क्षेत्रों की बेहतर साफ सफाई कर इस अभियान में अपना सार्थक योगदान दे सकते हैं। बिना आमजन के सहयोग के नगरों के साफ सफाई के कार्य को पूर्ण नहीं किया जा सकता है। उन्होंने निकायों के सभी जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय सांसद एवं विधायकों, नगरीय अधिकारियों व कर्मचारियों से भी इस नगर सफाई महाभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने एवं स्वयं श्रमदान करने की भी अपील की। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button