उत्तर प्रदेशलखनऊ

मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने पौधरोपण लक्ष्य के सम्बन्ध की विभागीय बैठक

प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने निर्देश दिये कि पौधरोपण अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने हेतु पौधे लगाये। उन्होंने निर्देश दिया कि पौधरोपण अभियान में योजना के लाभार्थियों को भी जोड़ा जाय। इसके साथ ही दिव्यांगजनों के हाथो से भी पौध रोपण करवाया जाय।

मंत्री नरेन्द्र कश्यप शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा 35 करोड़ पौधरोपण करने के लक्ष्य के सम्बन्ध में विधानसभा स्थित अपने विभागीय कार्यालय कक्ष मे विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 22 जुलाई को 30 करोड़ तथा 15 अगस्त को 05 करोड़ पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मिलकर 05 लाख पौधे लगायेगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के अनुरूप सभी आवश्यक कार्यवाही पूरी की जाय। उन्होंने कहा कि रोपित किये जाने वाले पौधे सुरक्षित रह सके, इसके लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारियों को मानीटरिंग के लिए नियुक्त किया जाय। पौधरोपण कार्यक्रम में आवश्यकतानुसार संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाय।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button