उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच : मोबाइल छीनकर भागे चोर का किया पीछा, बाइक छोड़कर भागा

बहराइच। जिले में स्नेचिंग की घटनाएं अचानक बढ़ गई हैं। मोतीपुर में एक युवक से चोर ने मोबाइल छीन लिया। इसके बाद वह भागने लगा। कुछ लोगों ने पीछा किया, जिस पर स्नेचर अपना बाइक छोड़कर फरार हो गया। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा दारोगापुरवा निवासी नफीस पुत्र मुश्ताक शुक्रवार रात नौ बजे रात में पैदल अपने घर जा रहा था। थाने में तहरीर देकर ग्रामीण का कहना है कि वह मिहीपुरवा बाजार से वह मजदूरी कर पैदल रवाना हुआ। तभी कस्बे के नवयुग इंटर कॉलेज से पीछे से बाइक सवार यूपी 40 एजेड 7412 से युवक ने मोबाइल की स्नेचिंग कर ली। बाइक पर दो व्यक्ति सवार थे। श्रमिक के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने स्नेचर का पीछा किया तो कुछ दूरी पर उचक्का अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया।

पीड़ित और अन्य ग्रामीणों ने बाइक पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उधर कोतवाली नगर के धनकुट्टीपुरा मोहल्ला निवासी अनूप सैनी ऑटो चालक हैं। वह अपने बेटे का स्मार्ट फोन प्रयोग करते थे। रात में बात करते समय उचक्का आटो चालक का मोबाइल लेकर फरार हो गया। दोनों घटनाओं में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button