उत्तर प्रदेशलखनऊ

मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने लखनऊ मंडल के जनपदीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने सोमवार को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष मे लखनऊ मंडल के जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले, ये सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनो की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाय एवं समयबद्ध समाधान किया जाय, किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं का ब्लॉक स्तर पर लक्ष्य निर्धारित किया जाए तथा उसी के अनुरूप लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने दिव्यांगजनों की फैमिली आईडी बनाने पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने डॉ शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में संचालित कोर्सों मे दाखिला हेतु दिव्यांगजनों को प्रेरित करने के भी निर्देश दिए।

मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पिछड़ा वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति समय से मिले, इस पर ध्यान दिया जाय। उन्होंने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में संचालित कंप्यूटर कोर्स करने वाले युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शादी अनुदान योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों को समय से दिलाया जाय। उन्होंने कहा कि जनपदों में संचालित छात्रावासों के निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण ढंग से संपन्न किया जाए जिससे कि छात्रों को छात्रावासों का लाभ मिल सके । उन्होंने सभी कार्मिकों को निर्देशित किया कि दिए गए दायित्वों का निर्वहन पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करें, किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button