कारोबार

Exide का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 7.1 प्रतिशत बढ़कर 242 करोड़ रुपये पर पहुंचा

कोलकाता। बैटरी बनाने वाली एक्साइड इंडस्ट्रीज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 7.1 प्रतिशत बढ़कर 242 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 226 करोड़ रुपये रहा था।

एक्साइड इंडस्ट्रीज की परिचालन आय पहली तिमाही में 4.2 प्रतिशत बढ़कर 4,073 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले समान तिमाही में 3,907 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) 11.7 प्रतिशत बढ़कर 432 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 387 करोड़ रुपये थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button