उत्तर प्रदेशगोरखपुर

प्रधानमंत्री मोदी के मन को भाया यूपी का पौधरोपण अभियान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते 22 जुलाई को प्रदेश में हुए रिकॉर्ड 30.21 करोड़ पौधरोपण अभियान की सराहना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की है। उन्होंने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में पौधरोपण अभियान की चर्चा करते हुए इसे जनभागीदारी और जनजागरण का बड़ा उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लाइव सुना। प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी में एक दिन में 30 करोड़ पेड़ लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया है। इस अभियान की शुरुआत राज्य सरकार ने की और उसे वहां के लोगों ने पूरा किया। हम सभी को पेड़ लगाने और पानी बचाने के प्रयासों का हिस्सा बनना चाहिए।

सीएम योगी ने जताया आभार

प्रधानमंत्री की ओर से पौधरोपण अभियान की प्रशंसा किये जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आभार प्रकट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से यहां पौधरोपण ‘जन-आंदोलन’ का रूप ले चुका है। हम सभी हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण हेतु भरपूर प्रयास कर रहे हैं। उसी क्रम में 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी 5 करोड़ पौधरोपण के लिए संकल्पित हैं।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी लकीर है योगी का पौधरोपण अभियान

बता दें कि योगी सरकार ने बीते 6 साल में यूपी में 136 करोड़ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी लकीर खींच दी है। सरकार अगले पांच साल में 175 करोड़ पौधे रोपने के मिशन में जुटी हुई है। इस वर्ष भी सरकार का लक्ष्य 35 करोड़ पौधे रोपने का है। इसमें से 30.21 करोड़ पौधे 22 जुलाई को रोपे गये हैं। वहीं 15 अगस्त को 5 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। खास बात ये है कि प्रदेश के सबसे शुष्क क्षेत्र बुंदेलखंड के सात जिलों में तकरीबन पांच करोड़ पौधे रोपे गये हैं।

काशी में बढ़े पर्यटक, पीएम बोले- लाखों गरीबों को मिला रोजगार

वहीं प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में लोगों में बढ़े तीर्थाटन के भाव को भी सराहा। उन्होंने विशेष रूप से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का उल्लेख करते हुए कहा कि आज काशी में एक साल में 10 करोड़ लोग काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा मथुरा, अयोध्या में भी तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ी है। इससे लाखों गरीब लोगों के लिए रोजगार के नये अवसर उपलब्ध हुए हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button