उत्तर प्रदेशलखनऊ

बारिश के मौसम में बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए सतर्क रहें : ए0के0 शर्मा

प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने निर्देशित किया है कि बारिश के मौसम में बिजली की निर्बाध आपूर्ति बाधित न हो और लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसकी लिए पूरी सतर्कता बरतें। इस समय आंधी-पानी के कारण ऐसी परिस्थिति एवं व्यवधान उत्पन्न हो जाते हैं, जिससे बिजली आपूर्ति में बाधा होती है, ऐसे व्यवधानों को शीघ्र ठीक किया जाय।

ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं को बिजली की निर्बाध आपूर्ति मिले इसके लिए जहां कहीं पर भी जर्जर तार व पोल एवं क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर की स्थिति पैदा हो, उसको शीघ्र बदला जाय। साथ ही विद्युत दुर्घटनाओं से लोगों को बचाने के लिए विद्युत उपकरणों से दूर रहने के लिए लोगों को सचेत भी किया जाय, जिससे लोग करंट की चपेट में न आ सकें।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को समय से सही रिडिंग का बिल उपलब्ध कराएं और उन्हें बिल को समय से जमा करने के लिए प्रेरित भी करें, जिससे राजस्व वसूली बढ़े। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली के कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जितनी भी बिजली दी जा रही है, विभाग को उसका पैसा मिले, इसके लिए निरन्तर प्रयास करें, और बिजली बिल जमा न करने वालों पर सख्ती भी करें। उन्होंने बिजली चोरी रोकने के लिए ठोस प्रयास करने को कहा। इसके लिए रेन्डम चेकिंग की जाय, अभियान चलाया जाय। बिजली चोरी करना अपराधिक कृत्य है, इसके लिए लोगों को जागरूक भी करें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button