उत्तर प्रदेशलखनऊ

अटल जी ने लिखा गौरव गरिमा का नया अध्याय : डा. नीरज बोरा

  • पुण्यतिथि पर याद किये गये अटल विहारी बाजपेयी
  • स्वच्छकारों का सम्मान, सहयोगियों का अभिनन्दन

लखनऊ। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि एवं उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा के साथ ही एक सौ से अधिक स्वच्छकारों को सम्मानित किया गया। बुधवार को पल्टन छावनी स्थित आश्रय गृह में विधायक डा. नीरज बोरा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान समरसता भोज में कार्यकर्ताओं ने स्वच्छकारों को भोजन परोसा। इस अवसर पर अटल जी के सहयोगी रहे वरिष्ठजन सर्वश्री मनोहर सिंह, राजकुमार सिंघल, ओंकार नारायन श्रीवास्तव, बृजकिशोर द्विवेदी, विनोद बाजपेयी, अशोक मिश्रा एवं श्रीमती पुष्पा कक्कड भी सम्मानित हुए।

समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि अटल जी ने लोकसभा में न केवल लखनऊ का कई बार प्रतिनिधित्व किया अपितु भारत की गौरव गरिमा का नया अध्याय लिखा। उनके द्वारा रखी सुशासन की नींव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में स्वच्छ, स्वस्थ और सबल भारत का सपना साकार हो रहा है। राजनाथ जी के नेतृत्व में लखनऊ समग्र विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रुप से सर्वश्री घनश्याम अग्रवाल, टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि, राकेश पाण्डेय, लवकुश त्रिवेदी, सुदर्शन कटियार, मान सिंह यादव, स्वदेश सिंह, प्रदीप शुक्ला, अवधेश त्रिपाठी, अनुराग मिश्रा, राघवराम तिवारी, सौरभ तिवारी, रंजीत सिंह, सत्यदेव सिंह, अतुल मिश्रा, बृजकिशोर पाण्डेय, कैलाश यादव, रुपाली गुप्ता, संजय समीर मिश्रा, सी.बी.सिंह, संजय तिवारी, रामकिशोर चौबे, आशीष गुप्ता, माला निगम, नम्रता सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय, विनय गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे। संचालन डा. शैलेन्द्र शर्मा अटल ने किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button