उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच : युवक ने ट्रेन के आगे कूद दी जान, मैलानी से आ रही थी ट्रेन

बहराइच। मैलानी से बहराइच आने वाली ट्रेन के आगे बुधवार को एक युवक कूद गया। जिससे युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक युवक ने आत्महत्या की है। मैलानी से चलकर पैसेंजर ट्रेन बुधवार को बहराइच के लिए रवाना हुई। ट्रेन बहराइच रेलवे स्टेशन से महादेव से पहले पहुंची थी तभी ओवर ब्रिज के नीचे एक युवक ट्रेन के सामने कूद गया। जिससे युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक श्यामराज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षत विक्षत शव को बरामद किया। आसपास के लोगों से मृतक की पहचान करवाई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या की है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है, उम्र 35 से 40 वर्ष के आसपास है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button