उत्तर प्रदेशलखनऊ

लोहिया चौराहे के पास धूं-धूंकर जल उठी कार

  • कार सवार ने जैसे-तैसे बचाई अपनी जान
  • दमकल की गाड़ियों के पहुंचने तक पूरी तरह से जली

लखनऊ।  राजधानी के लोहिया पार्क के पास एक एक्स यूवी कार में अचानक से आग लग गई। जैसे-तैसे कार में सवार लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कार उनकी आंखों के सामने धूं-धूंकर जल उठा। सूचना पर जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। जब तक आग पर काबू पाया तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। इस दौरान सड़क पर अफरातफरी मची रही। दूर से लोग खड़े होकर अपने मोबाइल में तस्वीर खींचते नजर आये। जिसकी वजह  से सड़क पर जाम भी लग गया। आग बुझने के बाद जाम खुला।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मंगेश कुमार ने बताया कि दो दमकल की गाड़ी भेजी गई थी लेकिन एक से ही बुझा लिया गया। कार पूरी तरह से जल गई। फायर कर्मियों ने कार मालिक संजीव चंद्रा द्विवेदी पुत्र रमेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि घर से शॉपिंग के लिए निकले थे। रास्ते में अचानक लोहिया पार्क के पास कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग लग गई। आनन-फानन में वह लोग कार से बाहर निकल आये। उनकी आंखों के सामने कार आग का गोला बन गई। इसके बाद फायर बिग्रेड को सूचना दी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button