उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ: माध्यमिक शिक्षक संघ ने स्कूलों में चंद्रयान-3 के लाइव प्रसारण आदेश को वापस लेने की उठाई मांग

लखनऊ। भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त को अपने तय समय पर यानी शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर लैंड करेगा। उत्तर प्रदेश के महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने मंगलवार को आदेश दिया कि सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को चंद्रयान 3 के लैंडिंग का सजीव प्रसारण दिखाया जाए। इस मौके पर सभी स्कूल 5:15 से 6:15 तक खुले रहेंगे। वहीं इस आदेश पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने आपत्ति जताते हुए आदेश को वापस करने की मांग उठाई है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा और संयोजक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को पत्र लिखा है।

संगठन के प्रदेशीय उपाध्यक्ष डॉ आर पी मिश्र ने बताया कि भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि विद्यालयों में टेलीविजन, डिश, प्रोजेक्टर और स्मार्टफोन आदि की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण चंद्रयान 3 का लाइव प्रसारण छात्र-छात्राओं को दिखाया जाना सम्भव नही है। उन्होंने बताया कि लगभग सभी विद्यार्थियों के घर पर सजीव प्रसारण देखने के लिए टेलीविजन या स्मार्टफोन की व्यवस्था है।ऐसे में छात्रों को राष्ट्रीय स्वाभिमान के इस कार्यक्रम को देखने के लिए प्रेरित किया जायेगा।

उन्होंने आगे कहा कि प्राथमिक विद्यालय सुबह 08 बजे से 02 बजे और माध्यमिक विद्यालय सुबह 07ः20 से 12ः30 बजे के मध्य संचालित होता है। वहीं चन्द्रयान-3 का चन्द्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण शाम को 05ः15 से 06ः15 बजे तक होना है। ऐसे में किसी भी परिस्थिति में विद्यालय में छात्रों को रोक पाना सम्भव नहीं हैं।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि इससे पहले भी महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने 29 जुलाई 2023 को मोहर्रम और 13 अगस्त 2023 को रविवार की छुट्टी पर आयोजन के लिए विद्यालय को खोले जाने के निर्देश दिये गयेे थे। ऐसे में अवकाश में भी विद्यालयों को खोलना किसी भी प्रकार से न्यायोेचित नही है। उन्होंने आगे कहा कि महानिदेशक के इस प्रकार के आदेशों में विद्यालयों को खोले जाने से शिक्षकोें मेे भारी रोष और आक्रोश व्याप्त है। साथ ही उन्होंने मांग करते हुए कहा कि अवकाश के दिन विद्यालयों को न खोला जाए और स्कूल की टाइमिंग में ही कोई आयोजन को कराया जाए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button