उत्तर प्रदेशलखनऊ

01 सितम्बर से 15 सितम्बर के मध्य मनाया जायेगा स्वच्छता पखवाड़ा

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 01 सितम्बर से 15 सितम्बर, 2023 तक समस्त विद्यालयों/शिक्षण संस्थानों में स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में विभिन्न कार्यक्रम निर्गत किये गये हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा उ0प्र0 विजय किरन आनन्द ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत निर्देश जारी किये हैं।

निर्गत निर्देश के अनुसार स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यालयों में 01 सितम्बर, 2023 से 15 सितम्बर, 2023 के मध्य स्वच्छता शपथ दिवस, स्वच्छता जागरूकता दिवस, सामुदायिक सहभागिता, ग्रीन स्कूल मुहिम, स्वच्छता प्रतिभागिता दिवस, हाथ-धुलाई दिवस, व्यक्तिगत स्वच्छता दिवस, स्वच्छ विद्यालय प्रदर्शनी दिवस, स्वच्छता कार्यकलाप दिवस तथा पुरस्कार वितरण दिवस कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।

इसके अतिरिक्त निर्धारित तिथियों के मध्य यदि पूर्व से कोई सार्वजनिक अवकाश घोषित है तो उस दिन की निर्धारित गतिविधि उसके आगामी कार्यदिवस में निर्धारित गतिविधि के साथ-साथ की जाय। प्रतिदिन की गतिविधियों की विद्यालयों से संकलित फोटोग्राफ एवं 1-2 उच्च क्वालिटी की वीडियो अपलोड की जायेगी। प्रतिदिन की गतिविधि में प्रतिभाग करने वाले विद्यालयोें/अध्यापकों/छात्र-छात्राओं की कुल संख्या प्रेषित की जायेगी।

प्रतियोगिता वाले दिन प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की पृथक-पृथक सूचना प्रेषित की जायेगी। प्रतियोगिता के चित्र में छात्र/छात्रा का नाम, विद्यालय का नाम एवं यू-डायस कोड स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। जनपद स्तर पर प्रतियोगिता की 03 सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के चित्र प्रथम/द्वितीय/तृतीय मार्किंग के साथ प्रेषित किये जायेगे।

समस्त गतिविधियों में सम्मिलित विद्यालयों की संख्या, अध्यापकों की संख्या तथा छात्रों की संख्या के साथ-साथ प्रत्येक दिवस की गतिविधियों के फोटोग्राफ/वीडियो गतिविधि वाले दिन अपराह्न 04ः00 बजे तक अपलोड की जायेगी। गतिविधियों के फोटोग्राफ तथा वीडियो पर भी प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे भारत सरकार के गूगल टैªकर पर उसी दिन अपलोड किया जा सके।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button