उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 100 से अधिक लोगों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण हमारी प्राथमिकता है। सीएम योगी ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के हर हाल में सुनवाई व निस्तारण के निर्देश दिए। रविवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आमजन से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं।

Image

जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 100 से अधिक फरियादियों की उपस्थिति रही, मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने हर किसी को आश्वस्त किया कि सबकी समस्या का निस्तारण कराना उनकी प्रतिबद्धता है। प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ मुख्यमंत्री ने आमजन को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

Image

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए। किसी की जमीन पर कब्जा करने वाले, कमजोरों को परेशान करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भी भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button