उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबाराबंकी

तटबंध के बाहर बनेगी बाढ़ पीड़ितों के लिए आवासीय कालोनी : CM योगी

लोधेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक, बाढ़ पीड़ितों को दी राहत सामग्री

बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को बांटे जाने वाली सामग्री का अवलोकन किया। लोधेश्वर का जलाभिषेक उनका श्रृंगार किया। उन्होंने तटबंध के भीतर रह रहे बाढ़ पीड़ितों के लिए बाहर आवासीय कॉलोनी, सरयू की कटान की भेंट चढ़ चुके सरकारी भवनों के स्थान पर नया भवन बनाने की घोषणा की। सीएम ने कहा प्रदेश में 37 जिले सूखे की चपेट में है। 30 जिलों के 721 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने बाराबंकी के कट चुके पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय के लिए नया भवन बनवाने की भी घोषणा की।

लगभग डेढ़ घंटे विलंब से पहुंचे मुख्यमंत्री ने महादेवा के ऑडिटोरियम में उपस्थित बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के 38 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। उत्तराखंड में अधिक बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हुआ। कुछ दिन पहले हमने प्रभारी मंत्री को यहां की स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा था। फिर सोचा खुद भी जाकर देख लूं। यह महादेवा का प्रभाव है जिन्होंने उन्हें यहां आने के लिए प्रेरित किया। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं लोधेश्वर का जलाभिषेक कर पाया। सीएम योगी ने रक्षाबंधन की बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जन्मतिथियों के साथ मिलकर हर पीड़ित के लिए राहत सामग्री की व्यवस्था की है। जहां बाढ़ का प्रभाव 15 दिन रहा वहां 10 किलो आटा 10 किलो चावल रिफाइंड हल्दी मसाला, नमक आलू आज का चित्र एक बार और जहां महीने में दो बार बधाई वहां महीने में दो बार राशन वितरित किया गया एक महीने से अधिक बाढ़ की चपेट में रहने वाले गांव के लिए तीन बार ग्राहक सामग्री की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने उन सभी बाढ़ पीड़ितों से वादा किया जिनके मकान बाढ़ अथवा कटान से क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान के साथ-साथ क्षतिग्रस्त मकान का पूरा मुआवजा भी दिया जाएगा। जनहानि के मामले में चार लाख की सहायता बाराबंकी में 37 लोगों को दी गई है। सर्पदंश, अतिवृष्टि तथा आपदा के कारण मरने वालों को भी इसका लाभ दिया जा रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा गया है कि बारिश का मौसम खत्म होते ही बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लिए स्थाई योजना तैयार करें। सरयू की कटान से जिन विद्यालयों और पंचायत घरों को क्षति पहुंची है उनके स्थान पर नया भवन बनवाया जाएगा।

इस अवसर पर राज्य मंत्री सतीश शर्मा, सांसद उपेंद्र रावत, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक सा केंद्र वर्मा, जिला अध्यक्ष शशांक उसमें पूर्व विधायक शरद अवस्थी, आशीष पाठक, टिकट नगर के अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button