उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच डिपो में तैनात चालकों ने तय मात्रा से अधिक व्यय कर दिया डीजल, होगी ये बड़ी कार्रवाई

बहराइच। बहराइच डिपो में तैनात 34 चालकों ने जुलाई माह में निर्धारित लक्ष्य से अधिक डीजल की खपत कर दी। कार्यशाला प्रभारी और चालकों की स्पष्टीकरण के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने वेतन से रिकवरी के निर्देश दिए हैं। इससे परिवहन विभाग के चालकों पर चालकों में हड़कंप मच गया है। इन चालकों में किसी से 455 तो किसी से 3642 रुपए की रिकवरी होगी।

बहराइच रोडवेज बस अड्डे से लखनऊ और अन्य जनपदों को परिवहन सेवाएं संचालित है। लखनऊ से बहराइच और बहराइच से लखनऊ जाने वाली बेसन के लिए विभाग की ओर से डीजल का निर्धारण किया गया है। इसके बाद भी जुलाई माह में परिवहन विभाग में संविदा और नियमित चालकों ने बस संचालन में अधिक डीजल का खर्च कर दिया।

निर्धारित लक्ष्य से अधिक डीजल औसत खपत सामने आने पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कुमार ने कार्यशाला प्रभारी को जांच सौंपी। क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कुमार ने बताया कि कार्यशाला प्रभारी द्वारा रिपोर्ट मिली। जिस पर संतुष्ट की गई। इसके साथ ही सभी 34 चालकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया स्पष्टीकरण मिलने के बाद परिवहन विभाग के 34 चालकों के वेतन से अधिक खपत डीजल के बी का रिकवरी करने का निर्देश दिया गया है।

इससे अन्य बस चालक और परिचालकों में हड़कंप मच गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि जुलाई माह में 28 जुलाई तक इन चालकों द्वारा बस का संचालन किया गया है। जिसमें किसी ने चार तो किसी ने 13 लीटर डीजल अधिक खर्च किया है। इन सभी चालकों में दो नियमित और शेष 32 चालक संविदा कर्मी है।

34 चालकों ने 410 लीटर डीजल किया अधिक खपत

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कुमार बात ने बताया कि 34 रोडवेज बस चालकों ने 410 लीटर अधिक डीजल की है इन सभी चालकों से 37287 रुपए की रिकवरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिक डीजल खर्च की रिकवरी का धन उनके वेतन से ही काटा जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button