उत्तर प्रदेशलखनऊ

दरोगा को पीटने वाले 15 वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

लखनऊ। राजधानी स्थित वजीरगंज थाने में  दरोगा को पीटने के मामले में 15 अज्ञात वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान करने में जुटी है।

दरअसल, बुधवार को वकील, हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस की बर्बर कार्रवाई के खिलाफ कचहरी के पास प्रदर्शन कर रहे थे। इसबीच वहां से गुजर रहे एक दरोगा को वकीलों ने पीट दिया। इतना ही नहीं उनकी वर्दी तक फाड़ दी थी। इस मामले में पीड़ित दरोगा अवधेश कुमार की तहरीर पर शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद अज्ञात वकीलों की पहचान के लिए पुलिस घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button