उत्तर प्रदेशलखनऊ

घोसी उप चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है सरकार, सपा का आरोप

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र सौंप कर आरोप लगाया कि प्रदेश के घोसी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में राज्य एवं केंद्र सरकार के दो दर्जन से अधिक मंत्री सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर तथा मतदाताओं पर दबाव बना कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं।

सपा ने शुक्रवार को जारी एक बयान में यह भी आरोप लगाया कि अल्पसंख्यकों में डर का माहौल बनाया जा रहा है, ताकि वे मतदान में भाग न ले सकें। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।

इसमें कहा गया है कि घोसी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में प्रदेश की भाजपा सरकार एवं केन्द्र सरकार के दो दर्जन से अधिक मंत्री सरकारी वाहनों एवं सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रहे हैं और मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाकर आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसमें कहा गया है कि अल्पसंख्यकों के बीच डर का माहौल बनाया जा रहा है जिससे कि वे मतदान में भाग न ले सके।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी शासन को दबाव में लेकर अपने चुनावी हितों की पूर्ति करती है और शासकीय मशीनरी से चुनाव को प्रभावित करती है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि स्वतंत्र, पारदर्शी प्रक्रिया को अपनाएं जिससे लोकतंत्र की आस्था एवं चुनाव आयोग की निष्पक्षता बनी रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button