उत्तर प्रदेश

शोहरत गढ़ थाना क्षेत्र में जारी है चोरी का सिलसिला

क्षेत्र मे बैट्री चोर हुए सक्रिय फिर हुआ प्लान्ट मे चोरी । अखिलेश कुमार सिंह वीरेंद्र कुमार निषाद रिपोर्टर ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर । थानाक्षेत्र शोहरतगढ़़ अन्तर्गत बैट्री चोर ताबड़-तोड़ चोरी करने में सक्रिय है। जिसका फुटेज सीसी टीवी कैमरा मे कैद है। शोहरतगढ-खुनुवां रोड पर लुचुइयां तिराहे के पास इण्टरलाकिंग प्लान्ट पी0पी0 कान्स्ट्रक्शन पर फिर एक बार चोर बैट्री चोरी करने मे सफल रहा। प्लान्ट पर बैट्री चोरी का लगातार ये दूसरा दिन है जबकि दोनो चोरी देर रात मे हुआ है और दोनो दिन का बिडियो फुटेज कैमरे मे कैद है। पी0पी0 कान्स्ट्रक्शन के मालिक प्रीतम पटेल ने बताया कि शनिवार की रात चोर ने प्लान्ट पर खड़ी ट्रैक्टर, लोडर, टैम्पू का बैट्री खोलने के साथ जनरेटर का मोटर खोल ले गये। जिसका फुटेज सीसी टीबी कैमरे मे कैद है।चोरी के घटना का तहरीर रविवार को शोहरतगढ थानाध्यक्ष पंकज कुमार पाण्डेय को दिया था। दरोगा साहब ने चोर को पकड़ने का अश्वासन भी दिये थे। लेकिन दूसरे दिन रविवार को देर रात फिर एक ट्रैक्टर से बैट्री खोल कर चोर फरार हो गया उसका भी 18 मिनट के फुटेज मे चोर का चित्र कैमरे मे कैद हो गया। लगातार एक ही जगह पर दो बार चोरी होने से क्षेत्र मे चर्चा का विषय बन गया है। प्रीतम पटेल ने बताया कि मेरे प्लान्ट पर जितनी गाड़ी खड़ी थी कार को छोड़कर सभी का बैट्री चोरी हो गया। ज्ञातव्य हो कि मिट्टी के ठेकेदार अनुराग यादव की डम्पर जो बगहवा नहर के पास खड़ी है हाल ही में डम्पर का बैट्री चोरी हुआ था फिर बगहवा के प्रधान का ट्रैक्टर बगहवा चौराहे पर खड़ी थी, जिसका भी बैट्री चोरी हुआ है। क्षेत्र के लोगो का कहना है कि बैट्री चोर गिरोह क्षेत्र मे सक्रिय है जो पुलिस के चंगुल से दूर है। सूत्रों से पता चला कि खुनुवां चौकी इंचार्ज के गिरफ्त में चोर रविवार देर रात को लग गये थे लेकिन चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वहीं क्षेत्रवासियों ने गुपचुप में कहा कि पुलिस और चोर मौसेरे भाई है। इसलिये तो चोर पुलिस को चकमा देकर भाग जाते हैं। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी शोहरतगढ़़ पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि चोर की बाइक व बैट्री बरामद हो गयी है किन्तु चोर गाड़ी से कूदकर भाग गया। चोर को की खोजबीन तेजी से हो रही है, जल्द ही पकड़ा जायेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button