उत्तर प्रदेशलखनऊ

9 सितंबर को लोक अदालत, प्रचार वाहन रवाना

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करने को वाहन रवाना हुआ। जनपद न्यायाधीश अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाई और कहा इसका मकसद अधिक से अधिक लोगों को लोक अदालत की जानकारी देना है।

9 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत जिला न्यायालय में होगी। आयोजिन की लोगों को जानकारी देने के लिए मंगलवार को पुराना उच्च न्यायालय परिसर कैसरबाग से जनपद न्यायाधीश अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर वाहन रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह वाहन सभी तहसील व ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर प्रचार प्रसार करेग और आम जनमानस को आपसी सुलह समझौते के लिए प्रेरित करेगी।

लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय, पारिवारिक न्यायालय, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरणों, वाणिज्यिक न्यायालयों व समस्त तहसीलों में किया जाएगा। जिसमें बैंक वसूली वाद, किरायेदारी वाद, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थाओं से संबंधित प्रकरण, ऐसे प्रकरण जिनमें पक्षकार पारस्परिक सद्भावना के लिए आपसी सुलह समझौते से हल कराए जाएंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button