उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने योगी सरकार में कानून-व्यवस्था पर उठाये सवाल

लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। बुधवार को अजय राय ने कहा लखनऊ में भारत सरकार के मंत्री के घर में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या कर दी जाती है और पुलिस जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करती है। उन्होंने कहा कि यूपी में पूरी तरह से जंगलराज कायम हो गया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या मामले में उनके बेटे पर एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई है। साथ ही उन्होंने गुजरात के भ्रष्ट ठेकेदारों को सरकारी निर्माण कार्यों को देने का आरोप लगाया।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि इससे पहले भाजपा के केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी ने अपने बेटे को बचाया। अब कौशल किशोर भी वही काम कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की मांग है कि कौशल किशोर के बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो और न्यायिक जांच कराई जाए। अजय राय ने आगे कहा कि जो मंत्री शराब के विरोध में आंदोलन चला रहा है। उन्हीं के घर में शराब का सेवन किया जा रहा है, जुआ खेला जा रहा है और हत्या की जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे ही अयोध्या में सरयू ट्रेन में महिला आरक्षी के साथ अमानवीय कृत्य किया जाता है लेकिन जब हाई कोर्ट ने मामले को संज्ञान में लिया तब जाकर कार्रवाई शुरू की गयी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सीसीटीवी और सुरक्षा की बात करते हैं लेकिन अभी तक आरोपी का पता नहीं चल सका। ऐसे में जो सरकार महिला सिपाही को नहीं बचा पा रही है। वह आम जनता की क्या रक्षा करेगी? इसके अलावा अजय राय ने बताया कि 7 सितम्बर को भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने की वर्षगांठ पर प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस पदयात्रा निकालेगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button