देशबड़ी खबर

बाल्टी में चेहरा डुबो-डुबोकर गर्लफ्रेंड को मार डाला, पत्नी ने भी दिया पति का पूरा साथ; स्कूटर से 150 km दूर जाकर लगाया ठिकाने

महाराष्ट्र में नालासोपारा के नयागांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए शव को नीले रंग की ट्रॉली बैग में रखकर एक्टिवा से 150 किलोमीटर का सफर तय कर डाला। हालांकि एक महीने के कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच ही गई।

पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी व मदद करने वाली उसकी पत्नी को देर रात 12 बजे गिरफ्तार कर लिया है। करीब एक माह पहले नायगांव में प्रेम प्रसंग के चलते 28 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या हो गई थी, इस केस पर पुलिस कड़ी मशक्कत से काम कर रही थी और पुलिस के कड़ी मेहनत से एक महीने बाद हत्या की गुत्थी सुलझ गई।

साल 2018 में शुरू हुआ था प्रेम प्रसंग 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हत्या की गई महिला की पहचान नयना रामचन्द्र महत के रूप में हुई है, नयना की उम्र 28 वर्ष थी। वहीं, आरोपी पति-पत्नी का नाम मनोहर शुक्ला और पूर्णिमा मनोहर शुक्ला जिनकी उम्र क्रमश: 34 व 30 साल है। आरोपी मनोहर वसई के एवरशाइन इलाके में किराए पर रह रहा था, जबकि मृतक महिला नायगांव में सेंटेक वर्ल्ड बिल्डिंग में मोटी रकम चुकाकर रह रही थी।

मृतक और आरोपी दोनों फिल्म इंडस्ट्री में काम करते थे। इंडस्ट्री में ही काम के दौरान दोनों की जान-पहचान हुई और कुछ दिन बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों के बीच साल 2018 में प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। इसी बीच साल 2019 में आरोपी की शादी दूसरी लड़की से हो गई। इसे लेकर अक्सर दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है।

आरोपी के खिलाफ पहले कराया था FIR

पुलिस के मुताबिक, विवाद के कारण मृतक महिला ने साल 2021 में आरोपी के खिलाफ वालीव थाने में रेप और विरार थाने में मारपीट का केस भी दर्ज कराया था। जिसके बाद आरोपी अपनी प्रेमिका पर दर्ज दोनों मुकदमे वापस लेने का दबाव लगातार बना रहा था। उस वक्त नयना आरोपी को धमकी दे रही थी कि मैं मर जाऊंगी और अपनी जान दे दूंगी।

9 अगस्त को, आरोपी ने नयना का चेहरा पानी से भरी बाल्टी में डुबोकर यह कहते हुए मार डाला कि “अगर तुम मरना चाहती हो तो मैं तुम्हें मार डालूँगा” और शव को घर में छोड़ दिया। उसके बाद हत्या के सबूत मिटाने के लिए उसी दिन रात 10 बजे मनोहर ने अपनी पत्नी की मदद से शव को नीले रंग की ट्रॉली बैग में डाला और एक्टिवा पर शव रखकर वसई से 150 किमी दूर गुजरात राज्य के वलसाड में शव को फेंक दिया और फरार हो गए।

ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा

लड़की की बहन ने 12 अगस्त को नायगांव पुलिस स्टेशन में नयना की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जब पुलिस जांच कर रही थी तब आरोपी और उसकी पत्नी को नायगांव में सेंटेक वर्ल्ड बिल्डिंग की लिफ्ट में सीसीटीवी में कैद किया गया था। आरोपियों के हाथ में नीले रंग की ट्रॉली बैग थी। उसी सीसीटीवी से जांच करते समय गुजरात राज्य के वलसाड में एक ट्रॉली में एक शव मिला और जांच करने पर पता चला कि यह शव नायगांव से लापता 28 वर्षीय लड़की का ही है।

सीसीटीवी में नजर आ रहे आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने आज दोपहर 12 बजे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वसई की सहायक पुलिस आयुक्त पद्मजा बड़े ने कहा है कि इन दोनों पति-पत्नी को हत्या और सबूत मिटाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button