उत्तर प्रदेशकानपुर

Kanpur Farmer Suicide Case: बाबू सिंह के परिवार को मिली सुरक्षा, आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर, JCP ने लगाई फटकार

कानपुर। चकेरी में भाजपा नेता व उसके साथियों द्वारा प्रताड़ना से क्षुब्ध किसान बाबू सिंह की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के परिजनों ने दूसरे दिन फिर पुलिस कमिश्नर से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गुहार लगाई। जिस पर पुलिस कमिश्नर ने पीड़ितों को पूरा न्याय मिलने का आश्वासन दिया।

पुलिस कमिश्नर डॉ आर के स्वर्णकार ने पीड़ित परिवार से कहा कि बेटा तुम लोग परेशान मत हो तुम्हे हर हाल में न्याय मिलेगा। जिनकी वजह से तुम्हारे पिता की मृत्यु हुई है। वह सभी दोषी हर हाल में जेल जाएंगे। तुम्हारे परिवार को सुरक्षा दे दी है। तुम लोगों को जब भी कोई समस्या लगे सीधे मुझसे कहो। परिवार की हर सम्भव मदद की जाएगी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के पास बाबू सिंह यादव की पत्नी बिटान देवी, बेटी रूबी, काजल और अन्य परिवारिक सदस्यों के साथ मंगलवार को मुलाकात की थी। बुधवार को परिवार के लोग न्याय संघर्ष समिति के अभिमन्यु गुप्ता, पवन गुप्ता, सपा नेता फतेहबहादुर सिंह गिल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश त्रिपाठी आदि के साथ पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंची।

पुलिस कमिश्नर को उनके केस के बारे में पूर्व से जानकारी थी। उन्होंने मां बेटियों की बात सुनी और उन्हें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया। गुरुवार को 1.121 हेक्टेयर जमीन पर प्लाटिंग रुकवाने के लिए पीड़ित परिवार डीएम से मुलाकात करेगा।

खाते में पैसा नहीं आया तो गिरफ्तार कीजिए

बाबू सिंह यादव की आत्महत्या के मामले में इंस्पेक्टर चकेरी ही विवेचक बनाया गया है। बुधवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध नीलाब्जा चौधरी ने इस मामले में 72 घंटे बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने इंस्पेक्टर को फोन पर फटकार लगाई। अफसर ने कहा कि जब रजिस्ट्री में पैसों का उल्लेख है, और खाते में पैसे आए नहीं तो फिर कार्रवाई करने में इतनी देरी किस बात की। इंस्पेक्टर साहब अगले 48 घंटों में गिरफ्तारी कर सूचित करे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button