उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

जिस लूट की पुलिस नहीं लिख रही थी FIR, घटना को अंजाम देने वाला निकला डकैती व गैंगस्टर का आरोपी

लखनऊ : अलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांच मई को लूट के प्रयास की घटना को आसानी से भुला नहीं जा सकता. इस घटना के दौरान 11 माह के बच्चे अंश को गंभीर चोटें आई थीं. अलीगंज में हुई यह घटना सिर्फ एक लूट के प्रयास की घटना नहीं थी. इस घटना में बाइक सवार मां बेटे की जान पर बन आई थी. घटना के बाद अधिवक्ता नीरज मिश्रा ने पुलिस को जानकारी दी थी. पुलिस की संवेदनहीनता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एफआीआर दर्ज करने में अधिवक्ता नीरज मिश्रा को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. तमाम प्रयास के बाद अलीगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी. अब पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है जिसमें गिरफ्तार किया गया आरोपी सीतापुर में डकैती और गैंगस्टर के मामले में भी आरोपी है. गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शुभम है. इसी शुभम ने अलीगंज में लूट के प्रयास में बाइक सवार रेनू और 11 माह के अंश को गंभीर रूप से चोटिल कर दिया था.

लुटेरा चार महीने बाद गिरफ्तार, चार चेन, दो बाइक और कैश बरामद

लखनऊ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए राजधानी लखनऊ में कई लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपी शिवम और तुषार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपों के पास से चार सोने की चेन, दो बाइक व कैश बरामद किया गया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने साथ वारदातों को अंजाम देना कबूला है.‌ शुभम के ऊपर डकैती, गैंगस्टर जैसे मामले भी हैं और यह जानकीपुरम में केंद्रीय विद्यालय की एक शिक्षिका के घर पर किराए पर रहता था और अपने दोस्त तुषार के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम देता था.

 

आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि पांच मई की रात को अलीगंज में दोनों ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था. जिस दौरान बाइक से 11 माह मां का बच्चा गिर गया था. जिसे गंभीर चोटें आई थीं. पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शिवम ने पांच मई को अकेले अलीगंज क्षेत्र में इस घटना को अंजाम दिया था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 13 सितंबर को लखीमपुर के रहने वाले दोनों आरोपी शुभम और तुषार को गिरफ्तार किया गया है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button