उत्तर प्रदेशलखनऊ

जमीन कब्जा करने वालों की खैर नहीं, आरोपितों पर लग सकता है गैंगस्टर एक्ट

लखनऊ। जमीनों पर अबैध तरीके से कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं होगी। लखनऊ की कमिश्नरेट पुलिस भू-माफियों पर नये सिरे से शिकंजा कसने जा रही है। योगी सरकार के सख्त रुख के आगे अब भू-माफिया भागते नजर आयेंगे। जनवरी 2020 से 15 अगस्त 2023 के बीच जिन लोगों पर जमीन पर कब्जे से संबंधित दो या दो से अधिक मुकदमा दर्ज है। उनके खिलाफ लखनऊ पुलिस गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी। इसके लिए 700 से अधिक फाइले खंगाली जा चुकी हैं।

जेसीपी कानून व्यवस्था उपेंद्र अग्रवाल की तरफ से पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है कि जिन लोगों के खिलाफ जमीन कब्जाने के मुकदमें हैं और उनकी संख्या दो या उससे अधिक है। उनके खिलाफ गंडा एक्ट की कार्रवाई की जाये। इसके अलावा यदि कोई जमीन कब्जा करने के लिए बवाल करता है। उसके खिलाफ गैंगस्ट एक्ट की कार्रवाई की जाये।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button