उत्तर प्रदेशलखनऊ

खुलासा! बाहर गेट पर खड़ी थी गर्लफ्रेंड, विधायक के सरकारी आवास में युवक ने कर ली खुदकुशी, जानें मामला

लखनऊ। हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बीकेटी विधानसभा सीट के भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी फ्लैट में रहने वाले श्रेष्ठ तिवारी (24) ने रविवार रात गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर खुदकुशी कर ली। वह विधायक के मीडिया सेल में नौकरी करता था।

घटना के वक्त गर्लफ्रेंड फ्लैट के बाहर गेट पर खड़ी थी। जिसके बाद युवती ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ उसे फंदे से उतारा और सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने श्रेष्ठ को मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों का कहना है कि युवती की प्रताड़ना से आहत होकर श्रेष्ठ ने आत्महत्या की है।

हजरतगंज प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय के मुताबिक, मूलरूप से बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ थानाक्षेत्र निवासी श्रेष्ठ तिवारी बीकेटी (बक्शी का तालाब) विधानसभा सीट के भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के मीडिया सेल में कार्यरत था।

रविवार रात पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि श्रेष्ठ नाम के शख्स ने विधायक निवास के फ्लैट- 804 में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ श्रेष्ठ को फंदे से उतार सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रेमिका ने वीडियो कॉल के दौरान लिए स्क्रीनशॉट

सूत्रों की मानें तो, श्रेष्ठ ने अलीगंज की रहने वाली गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर फंदा लगाया था। घटना के वक्त वह फ्लैट के बाहर गेट पर खड़ी थी। युवती ने वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीनशॉट भी लिए हैं। युवती ने बताया कि बीते चार साल से दोनों का प्रेम-प्रंसग चल रहा था। प्रथम दृष्टया से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि गर्लफ्रेंड से किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद श्रेष्ठ ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि, पुलिस ने मृतक और उसकी प्रेमिका के मोबाइल को कब्जे में लेकर सीडीआर रिपोर्ट खंगालनी शुरू कर दी है।

परिजनों ने प्रेमिका के खिलाफ दी लिखित शिकायत

घटना की जानकारी मिलते ही बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला भी सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ साल से श्रेष्ठ गनर के संग सरकारी फ्लैट में रहता था। रविवार रात 8:30 बजे श्रेष्ठ ने अगले दिन के सभी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कौन-से कार्यक्रम में कब और कैसे जाना है? इसके बारे में भी बताया था।

विधायक ने बताया कि, रविवार को श्रेष्ठ फ्लैट में अकेला था। घटना प्रेम-प्रसंग के से जुड़ा है। वीडियो कॉल के बाद युवती बेहोश हो गई थी। उसे निजी अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतक के भाई ने युवती के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि युवती की प्रताड़ता से आहत होकर श्रेष्ठ ने आत्महत्या कर ली।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि, रात 12:45 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर विधायक निवास में एक शख्स की खुदकुशी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटनास्थल का आलाधिकारियों ने मुआयना कर फॉरेंसिक टीम द्वारा कमरे की जांच कराई। बताया कि पुलिस को विधायक के फ्लैट से सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button