उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर खालिद रशीद फरंगी महली ने की अपील, कहा- हिन्दू भाइयों का गणेश उत्सव है, भाईचारा बनाए रखें

लखनऊ। ईद मिलादुन्नबी पर्व पर ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है। ईद मिलादुन्नबी को लेकर गुरुवार यानी आज राजधानी लखनऊ में मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस निकालेंगे। वहीं मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने सभी को जिला प्रशासन की गाइडलाईन का पालन करने की अपील की है। साथ ही कहा कि वक्त पर जुलूस शुरू करें और वक्त पर जुलूस खत्म करें।

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आज हमारे हिन्दू भाइयों का गणेश उत्सव है। ऐसे में ध्यान रखे कि किसी को परेशानी न हो और भावनाएं आहात करने वाले नारे न लगाए। उन्होंने आगे कहा कि हर हाल में शांति व्यवस्था कायम रहनी चाहिए। साथ ही हिन्दू भाईचारे को बनाये रखें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button