उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

IAS Transfer : यूपी में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला, जानिए किसको कहां की मिली जिम्मेदारी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश शासन ने नौकरशाही में बड़ी तब्दीली करते हुए कई आईएएस अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है. कई सीनियर आईएएस अधिकारियों को अपने वर्तमान पद के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंप गई है. पिछले कई दिनों से लगातार ब्यूरोक्रेसी में सरकार की तरफ से बदलाव किए जा रहे हैं.

प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा विभाग एम. देवराज को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा विकास विभाग एमकेएस सुंदरम को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा विभाग बनाया गया है. प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पार्थ सारथी सेन शर्मा को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सोपा गया है. आईएएस बालकृष्ण त्रिपाठी को चित्रकूट धाम मंडल का प्रभारी कमिश्नर बनाया गया है. उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में तैनात मिशन निदेशक सी. इंदुमती को फतेहपुर का डीएम बनाया गया है.

इसी कड़ी में विशेष सचिव खाद्य एवं रसद विभाग व प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम कृतिका ज्योत्सना को सुल्तानपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है. अनुनय झा नगर आयुक्त मथुरा वृंदावन को अब महाराजगंज के जिलाधिकारी के जिम्मेदारी सौंपी गई है. महाराजगंज के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को हटाकर बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया है. बाराबंकी में जिलाधिकारी अविनाश कुमार को झांसी का जिलाधिकारी बना दिया गया है. झांसी में तैनात जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वितीय को बरेली का जिलाधिकारी बनाया गया है. बलिया में तैनात मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पद पर तैनाती दी गई है. फतेहपुर की डीएम श्रुति को एसीईओ यमुना अथॉरिटी बना दिया गया है. शासन के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो अभी तबादलों की रफ्तार पर रोक नहीं लगेगी. कई आईएएस अधिकारियों के तबादले अभी होना बाकी हैं. लोकसभा चुनाव से पहले सरकार आईएएस अधिकारियों को नई जगह पर तैनाती दे रही है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button