देश

सीएम गहलोत ने पीएम मोदी के बयान को बताया गोलमोल, कहा- राजस्थान की योजनाओं को केंद्र में…

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौजूदा राज्य सरकार की योजनाओं को बंद नहीं करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान को ‘गोलमाल’ करार देते हुए मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री पहले राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को केंद्र में लागू करके दिखाएं।

उल्लेखनीय है कि मोदी ने सोमवार को चित्तौड़गढ़ में एक जनसभा में कहा कि राज्य में सत्ता में आने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनहित की किसी योजना को बंद नहीं करेगी और यह “मोदी की गारंटी’’ है। गहलोत ने राजसमंद में विकास कार्यों के शिलान्यास/लोकार्पण को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा,‘‘आपने (प्रधानमंत्री मोदी ने) गोलमाल जवाब दिया।

आपने यह नहीं कहा कि राजस्थान की पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस), 25 लाख रुपये की बीमा संबंधी योजना और पात्र लोगों को 1000 रुपये प्रदान करने की पेंशन योजना को मैं भी केंद्र में लागू करूंगा। यह भी नहीं कहा कि जिस तरह राजस्थान सरकार गैस सिलेंडर 500 रुपये में दे रही है, उसकी तरह हम भी देंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पिछली सरकार की कई परियोजनाओं को बाद में आई भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बंद कर दिया था। गहलोत ने कहा,’कौन विश्वास कर सकता है आपके ऊपर कि आप जो कह रहे हैं उसे लागू करेंगे?… पहले केंद्र में लागू करके दिखाएं, तब हम मानेंगे।’’ उल्लेखनीय है कि राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button