उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में हुए अलग अलग सड़क हादसों में गर्भवती समेत दो लोगों की मौत

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में रफ्तार का कहर बरकरार है. बीते 24 घंटे के दौरान शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में गर्भवती महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटनाएं माल और पारा थाना क्षेत्र में हुई थीं.

इंस्पेक्टर माल शमीम अहमद के अनुसार गंगा खेड़ा निवासी अखिलेश यादव अपने भतीजे अन्नू यादव के साथ माल के अटारी में पंपिंग सेट की रीपेयरिंग की दुकान पर पंपिंग सेट ठीक कराने जा रहा था. माल रोड पर विपरीत दिशा से आ रही एम्बुलेंस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइकसवार चाचा-भतीजे बाइक से उछल कर सड़क पर गिर पड़े. राहगीरों की मदद से दोनों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान अखिलेश यादव की मौत हो गई. इंस्पेक्टर माल शमीम अहमद ने बताया कि हादसे के बाद एम्बुलेंस को कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही.

दूसरी घटना पारा थाना क्षेत्र में हुई. इंस्पेक्टर पारा श्री कांत राय ने बताया कि कृष्णानगर निवासी रजनी सिंह पारा में एक प्राइवेट अस्पताल मे नर्स थीं. वह देर रात अपने देवर के साथ सड़क पार कर रही थीं. तभी किसी बाइक ने रजनी को टक्कर मार दी. बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरी रजनी को साथ में मौजूद देवर मोहित उन्हें उठाने दौड़ा.

इसी दौरान एक बेकाबू डंपर ने देवर-भाभी दोनों को टक्कर मार भाग निकला. राहगीरों की मदद से दोनों के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रजनी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रजनी गर्भव से थीं. इंस्पेक्टर पारा श्री कांत राय के मुताबिक कृष्णानगर पुलिस ने रजनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने पर आगे की कारवाई

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button