देशबड़ी खबर

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 144 उम्मीदवारों की लिस्ट, छिंदवाड़ा से कमलनाथ को टिकट

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की इस लिस्ट के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनावी मैदान में उतरेंगे। नवरात्रों के पहले दिन कांग्रेस ने ये सूची जारी की है। इससे पहले बीजेपी की अब तक चार प्रत्याशियों की सूची आ चुकी है। कांग्रेस की इस कैंडिडेट लिस्ट में तमाम कांग्रेसी कद्दावरों को टिकट मिले हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

कांग्रेस प्रत्याशी का नाम विधानसभा सीट
डॉ गोविंद सिंह लहार
केपी सिंह शिवपुरी
जयवर्धन सिंह राघोगढ़
लक्ष्मण सिंरुह चाचौड़ा
तरुण भनोट जबलपुर पश्चिम
लखन घंगोटिया जबलपुर पूर्व
कमलेश्वर पटेल सिहावल
अजय सिंह (राहुल भैया) चुरहट
नीलांशु चतुर्वेदी चित्रकूट
मुकेश नायक पवई
ओंकार सिंह मरकाम डिंडोरी
आरिफ मसूद भोपाल पश्चिम
प्रियव्रत सिंह खिलचीपुर
कुणाल चौधरी काला पीपल
सज्जन सिंह वर्मा सोनकच्छ
विजयलक्ष्मी साधो महेश्वर
बाला बच्चन राजपुर
विक्रांत भूरिया झाबुआ
उमंग सिंगार गंधवानी
जीतू पटवारी राऊ

 

मध्य प्रदेश के चुनावी युद्ध में ये हैं बड़े कांग्रेसी योद्धा-

बुधनी से सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने कांग्रेस ने सीरियल में हनुमान का किरदार निभा चुके विक्रम मस्ताल को उतारा है। वहीं नरसिंहपुर में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के सामने लखन सिंह पटेल को टिकट दिया है। इसके अलावा हरदा में कृषि मंत्री कमल पटेल के सामने आर के दोगने को चुनावी मैदान में उतारा गया है तो वहीं इंदौर-1 में कैलाश विजयवर्गीय के सामने संजय शुक्ला को दोबारा से कांग्रेस चुनाव लड़ा रही है।

दिग्विजय के भाई और बेटे, दोनों को टिकट

लहार से 8 बार के विधायक के सामने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को टिकट दिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने कांग्रेस ने दतिया से अवधेश नायक को को उतारा है। अटेर से मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया के सामने हेमंत कटारे चुनाव लड़ेंगे और भोपाल के नरेला से मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ कांग्रेस ने मनोज शुक्ला को उतारा है। लहार से 8 बार के विधायक के सामने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को टिकट दिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने कांग्रेस ने दतिया से अवधेश नायक को को उतारा है। अटेर से मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया के सामने हेमंत कटारे चुनाव लड़ेंगे और भोपाल के नरेला से मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ कांग्रेस ने मनोज शुक्ला को उतारा है। वहीं इस कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह और बेटे जयवर्धन सिंह, दोनो को टिकट दिया है। लक्ष्मण सिंह चाचौड़ा से और जयवर्धन राघौगढ़ से चुनाव लड़ेंगे।

 

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button