उत्तर प्रदेशलखनऊ

पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद के खिलाफ रिपोर्ट

लखनऊः राजधानी के चौक कोतवाली में देश के जाने-माने धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद (Maulana Kalbe Jawwad) व उनके साथी शमीम शम्शी और भाजपा नेता अमील शम्शी पर शिया धर्मगुरु यासूब अब्बास के भाई मोहम्मद तैयब ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. मोहम्मद तैयब ने बताया कि उनके परिवार और भाई यासूब अब्बास के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. इसी आरोप को लेकर थाने में तहरीर दी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

शिया पीजी कॉलेज में एसोसिएट के पद पर तैनात मिर्जा मोहम्मद अबू तैयब ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि मौलाना कल्बे जव्वाद, हिस्ट्रीशीटर शमीम शम्शी व अमील शम्सी उनके परिवार पर अमर्यादित अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं. साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम का दुरुपयोग कर भड़काऊ भाषण देकर समाज को तोड़ने का काम कर रहे है.

तैय्यब ने पुलिस को बताया कि उनके भाई यासूब अब्बास धर्मगुरु और आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव हैं. परिवार के अथक प्रयासों से शिया पीजी कॉलेज में योगदान देते हुए स्थापित किया है, जिसे आरोपी निजी स्वार्थ के लिए बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. उनके व घर वालों के खिलाफ भ्रामक व गलत तथ्य सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाए जा रहे हैं. आरोप लगाए जा रहे हैं कि शिया पीजी कॉलेज में 70 लाख रुपए लेकर शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है. मेरी व परिवार की डिग्री फर्जी है. ये झूठे आरोप हैं. इससे उनकी व घर वालो की छवि समाज में धूमिल हो रही है.

इस मामले को लेकर इंस्पेक्टर चौक केके तिवारी ने बताया कि शिया पीजी कॉलेज में एसोसिएट के पद पर कार्यरत मिर्जा मोहम्मद तैय्यब ने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद अमील शम्सी व शामील शम्सी पर आरोप लगाया है. आरोप है कि आरोपी उनके व उनके घर वालों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं. इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button