ऑटो

CAFE-3 Norms: छोटी कारों की छूट खत्म, EV को 3X क्रेडिट

CAFE-3 के तहत वाहन निर्माताओं को अपने पूरे फ्लीट की औसत ईंधन खपत और कार्बन उत्सर्जन के तय लक्ष्यों का पालन करना होगा। सरकार ने संदर्भ वाहन का वजन 1,229 किलोग्राम तय किया है। नए फ्रेमवर्क में साल-दर-साल फ्यूल एफिशिएंसी लक्ष्य को कड़ा किया जाएगा। 2027-28 में फ्यूल-कंजम्पशन बेंचमार्क 3.996 लीटर प्रति 100 किलोमीटर से घटकर 2031-32 में 3.3273 लीटर प्रति 100 किलोमीटर किया जाएगा।

नई व्यवस्था में बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल और रेंज-एक्सटेंडेड EV को 3 गुना सुपर क्रेडिट मिलेगा। प्लग-इन हाइब्रिड और फ्लेक्स-फ्यूल के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वाहनों के लिए 2.5 गुना, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के लिए 1.6 गुना और फ्लेक्स-फ्यूल इथेनॉल वाहनों के लिए 1.1 गुना फैक्टर तय किया गया है। इसका उद्देश्य कंपनियों को कम उत्सर्जन वाली तकनीकों को अपने वाहन पोर्टफोलियो में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

CAFE-3 में क्रेडिट और डेबिट सिस्टम भी रखा गया है। तय मानक से बेहतर प्रदर्शन करने वाली कंपनियां क्रेडिट हासिल कर सकेंगी, जबकि लक्ष्य से पीछे रहने पर डेबिट दर्ज होगा। कंपनियां आपसी सहमति से क्रेडिट का ट्रेड भी कर सकती हैं। इसके अलावा E20 या उससे अधिक इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल, फ्लेक्स-फ्यूल और CNG जैसे विकल्पों के लिए कार्बन न्यूट्रैलिटी फैक्टर का प्रावधान किया गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button