कारोबार

शेयर बाजार में खुलते आया भूचाल, 450 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में भी भारी गिरावट

घरेलू शेयर बाजार (share market)बुधवार को भारी झटके के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का बेंचमार्क सेंसेक्स (Sensex) करीब 450 अंक टूटकर 67147 अंक के लेवल पर खुला। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क निफ्टी (nifty) भी जोरदार टूटा। निफ्टी 126 अंक टूटकर 20,007 के लेवल पर ओपन हुआ।

निफ्टी पर लुढ़कने वाले प्रमुख स्टॉक्स में एचडीएफसी बैंक, अपोलो हॉस्पिटल्स, बीपीसीएल, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज थे, जबकि प्रॉफिट में रहने वाले स्टॉक्स में आईसीआईसीआई बैंक, सिप्ला, एलएंडटी, अदानी एंटरप्राइजेज और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस शामिल थे।

बाजार में चौतरफा बिकवाली है। ट्रेंड पर नजर डालें तो सिर्फ सरकारी बैंकिंग स्टॉक्स में ही खरीदारी देखने को मिल रही है। मार्केट पर ग्लोबल संकेत के कमजोर रहने और क्रूड ऑयल के तेवर भी $96 प्रति बैरल के आस-पास बने रहने के चलते भी घरेलू शेयर मार्केट पर दबाव है।

प्री-ओपनिंग में निफ्टी 20 हजार के नीचे

प्री-ओपनिंग में ही बाजार में भारी गिरावट देखने को मिला था। सेंसेक्स 594.82 अंक टूटकर 67002.02 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 362 अंक की बड़ी गिरावट के साथ  19771.20 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। यानी बुधवार को प्री-ओपनिंग में निफ्टी अपने 20 हजार के लेवल से नीचे फिसल गया था।

पिछले सत्र में भी लाल निशान पर बंद हुआ था मार्केट

घरेलू शेयर बाजार में पिछले सत्र यानी 18 सितंबर को भी गिरावट का रुझान देखने को मिला था। सेंसेक्स 241.79 अंक की गिरावट के साथ 67596.84 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 59 अंक की गिरावट के साथ 20133.30 पर बंद हुआ था। सोमवार को करीब 1641 स्टॉक्स में बढ़त जबकि 2005 स्टॉक में गिरावट देखी गई थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button