दुनिया का सबसे ऊंचा होटल: अरबों की लागत से बना यह आलीशान टॉवर, जानें एक रात का किराया

दुनिया में ऊंची-ऊंची इमारतों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है और इसी कड़ी में दुबई में स्थित गेवोरा होटल (Gevora Hotel) को दुनिया का सबसे ऊंचा होटल माना जाता है। यह होटल लगभग 356 मीटर की ऊंचाई के साथ आसमान को छूता हुआ नजर आता है। अपनी भव्य बनावट, शानदार डिजाइन और लग्जरी सुविधाओं के कारण यह होटल दुनियाभर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
गेवोरा होटल को तैयार करने में करीब कई अरब रुपये की लागत आई है। इसकी निर्माण प्रक्रिया में आधुनिक इंजीनियरिंग, हाई-टेक सुरक्षा सिस्टम और अल्ट्रा-लक्जरी इंटीरियर का खास ध्यान रखा गया है। इस होटल की ऊंचाई और भव्यता इसे सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि दुबई की शान बना देती है। 75 से अधिक मंजिलों वाले इस होटल में सैकड़ों कमरे और सुइट्स मौजूद हैं, जहां से दुबई का खूबसूरत स्काईलाइन नजारा साफ दिखाई देता है।
अगर बात करें यहां ठहरने के खर्च की, तो आम लोगों के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि एक रात का किराया कितना है? रिपोर्ट्स के मुताबिक, गेवीरा होटल में एक सामान्य कमरे का किराया लगभग 20 से 25 हजार रुपये प्रति रात से शुरू होता है। वहीं, लग्जरी सुइट्स और प्रीमियम रूम्स का किराया 1 लाख रुपये प्रति रात या उससे भी अधिक हो सकता है। खास मौकों, पर्यटन सीजन और फेस्टिव टाइम में यह किराया और बढ़ जाता है।
इस होटल में मेहमानों के लिए रूफटॉप स्विमिंग पूल, स्पा, फिटनेस सेंटर, मल्टी-क्यूजीन रेस्टोरेंट और शानदार लाउंज जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। ऊंचाई पर बना स्विमिंग पूल खास तौर पर लोगों को रोमांचक अनुभव देता है।
कुल मिलाकर, गेवीरा होटल सिर्फ ठहरने की जगह नहीं, बल्कि एक लग्जरी अनुभव है। अरबों रुपये की लागत से बना यह होटल उन लोगों के लिए है, जो ऊंचाइयों के बीच शाही अंदाज में जिंदगी का लुत्फ उठाना चाहते हैं।



