देशबड़ी खबरमनोरंजन

सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में  मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। अब दोनों आरोपियों को मुंबई लाया जा रहा है। मुबंई पुलिस की टीम ने गुजरात जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए दोनो आरोपियों के नाम विकी गुप्ता (24) और सागर पाल (21) हैं। दोनों आरोपी शूटर्स बिहार के मसीही,पश्चिम चंपारण के रहने वाले है। इन दोनों के खिलाफ पहले से चोरी,चैन स्नैचिंग जैसे मामले दर्ज हैं।

पनवेल से भी 2 लोग हिरासत में लिए गए

इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी। मुंबई पुलिस की टीम 5 राज्यों में शूटर्स की तलाश कर रही थी। कल रात गुजरात के भुज में इन दोनों आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया। अब उन्हें मुंबई लाने की तैयारी चल रही है, इनसे पूछताछ मुंबई में होगी।

सलमान के घर फायरिंग में रोहित गोदारा गैंग का नाम

अभिनेता सलमान के घर के बाहर बाइक पर सवार दो लोगों ने रविवार को फायरिंग की थी जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

CCTV में नजर आया रोहित गोदारा का शूटर कालू

रोहित गोदारा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खास मेंबर है। वो शूटर्स और हथियार अरेंज करने का सबसे बड़ा नेटवर्क चलाता है। पुलिस के मुताबिक़, लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने ही सलमान के घर पर फायरिंग कराने की जिम्मेदारी रोहित गोदारा को दी थी। रोहित गोदारा ने ही विशाल उर्फ कालू नाम के शूटर को ये काम सौंपा था। लॉरेन्स बिश्नोई और उसकी गैंग कई साल से सलमान खान को धमकियां दे रही है जिन सबसे बिश्नोई गैंग का दबदबा बढ़ता है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button