देशमनोरंजन

चुनाव और IPL के बाद फ़िल्मी पर्दे पर देखने को मिलेगा जबरदस्त क्लैश

2024 के 4 महीने गुजर गए, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाका देखने को नहीं मिला है। लेकिन IPL और चुनाव के बाद ठप से पड़े सिनेमाघरों में अब रौनक लौटने वाली है।

अब कुछ ऐसी फिल्में आने वाली हैं जिससे लोगों को काफी उम्मीद है। चलिए देखते हैं बॉक्स ऑफिस पर किन फिल्मों की होगी तगड़ी रेस।

इस लिस्ट में पहली फिल्म है ‘चंदू चैंपियन’। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। कार्तिक आर्यन इसमें लीड रोल कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट 14 जून बताई जा रही है।

इसके बाद आएगी वरुण धवन की बेबी जॉन। पहले इसे 31 मई को रिलीज किया जाना था। पर अब इसके जुलाई में रिलीज होने की संभावना है।

इसके बाद नंबर आएगा अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ का। उनकी फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी। इसे बायोपिक फिल्म बताया जा रहा है।

फिर नंबर आ सकता है अजय देवगन की ‘रेड 2’ का। जो जुलाई के एंड तक इसे रिलीज किया जा सकता है।

इसके बाद अगस्त 2024 में तूफान आने वाला है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ रिलीज होने वाली है। इसका जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button