जाह्नवी कपूर को मिला महंगा कार गिफ्ट, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने शानदार गिफ्ट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, एक मशहूर बिजनेसवुमेन ने जाह्नवी को एक बेहद लग्जरी कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत सुनकर हर कोई दंग रह गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गाड़ी एक हाई-एंड मॉडल है, जिसकी कीमत करीब ₹2.5 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है। कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जहां जाह्नवी की खुशी साफ नजर आ रही है।
Also read this: फिनाले में तेजस्वी प्रकाश खिताब से चूकी, मास्टरशेफ विनर बना यह कंटेस्टेंट
हालांकि अभी इस बिजनेसवुमेन का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह जाह्नवी की करीबी और एक बड़ी एंटरप्रेन्योर हैं। इस शानदार तोहफे के बाद जाह्नवी की कार कलेक्शन और भी शानदार हो गई है।
फैंस भी इस गिफ्ट से काफी प्रभावित हैं और सोशल मीडिया पर जाह्नवी को बधाइयों के साथ-साथ कार के लुक्स की भी तारीफ कर रहे हैं।


