बड़ी खबरमनोरंजन

फिनाले में तेजस्वी प्रकाश खिताब से चूकी, मास्टरशेफ विनर बना यह कंटेस्टेंट

सेलिब्रिटी मास्टर शेफ का पहला सीजन टेलीविजन सितारों के लिए किसी एडवेंचर से कम नहीं रहा। यह सफर आसान बिल्कुल नहीं था, क्योंकि इस बार कैमरे के सामने एक्टिंग नहीं, बल्कि किचन में असली हुनर दिखाना था।

शुरुआत में शो में कुल 12 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया, जिनमें फैज़ल शेख, गौरव खन्ना, राजीव अदातिया, निक्की तंबोली, तेजस्वी प्रकाश, अर्चना गौतम, उषा नाडकर्णी, दीपिका कक्कड़, कबिता सिंह, आयशा झुलका, अभिजीत सावंत और चंदन प्रभाकर जैसे बड़े नाम शामिल थे।

Also read this: US-China Tariff War: चीन ने अमेरिकी सामानों पर 125% टैरिफ लगाया

करीब ढाई महीने तक इन सभी कंटेस्टेंट्स ने मशहूर शेफ्स रणवीर बरार और विकास खन्ना, साथ ही शो की होस्ट फराह खान को अपने-अपने अंदाज़ में लजीज़ डिशेज़ बनाकर इम्प्रेस करने की कोशिश की। हालांकि, इनमें से सिर्फ 5 कंटेस्टेंट्स ही ऐसे थे, जिनके कुकिंग टैलेंट ने जजों को वास्तव में खुश किया और उन्हें ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने का मौका मिला।

फिनाले में सभी प्रतिभागियों ने अपने बेस्ट डिशेज़ से बाज़ी मारने की पूरी कोशिश की, लेकिन अंत में एक कंटेस्टेंट ऐसा निकला, जिसने अपने जायके और प्रजेंटेशन से तेजस्वी प्रकाश समेत सभी को पीछे छोड़ गौरव खन्ना ने जीत ली सेलिब्रिटी मास्टर शेफ की ट्रॉफी। साथ ही, उन्हें पहनाया गया शो का खास शेफ कोट, जो इस खिताब का प्रतीक है।इस सीजन ने साबित कर दिया कि परदे के सितारे सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि किचन में भी कमाल कर सकते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button