मनोरंजन

Lok Sabha Elections 2024 : अभिनेता रितेश देशमुख ने अपनी मां और पत्नी संग किया मतदान, बोले-लोग घरों से बाहर निकलें और वोट करें

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में अपना योगदान देने बॉलीवुड फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख महाराष्ट्र के लातुर में वोट डालने पहुंचे। साथ ही उनकी मां और पत्नी अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने भी मतदान किया।

अभिनेता रितेश देशमुख ने वोट डालने के बाद कहा, सभी लोगों को बाहर निकल कर मतदान करना चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं कि लोग घरों से बाहर निकलें और वोट करें, आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए कहा, मतदान करना ज़रूरी है। मुझे लगता है प्रत्येक नागरिक को अपना वोट डालना चाहिए।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र की लातूर लोकसभा सीट से NDA ने मौजूदा सांसद सुधाकर तुकाराम श्रंगारे को चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं INDIA गठबंधन ने कलगे शिवाजी बंदप्पा पर दांव खेला है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button